पांच हजार के इनामी तीन बदमाश गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में काफी समय से फरार चल रहे बिजली के तार काटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया।
सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि थाना खीरी के गांव रुखिया निवासी देशराज उर्फ पम्मा, उमेश और पितवापुर निवासी संजय बिजली के तार काटने वाले गिरोह के सदस्य हैं। तीनों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। तलाश के बाद भी पुलिस की गिरफ्तर में न आने पर एसपी ने तीनों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार की रात इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह ने सिपाही विजय शर्मा अरविंद, नीरज तिवारी आदि के साथ तीनों आरोपियों रामपुर दो सड़का के पास दबोच लिया।