फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बिजली विभाग के संविदाकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
27 एलकेएच 10, 11
विज्ञापन

सड़क हादसे में संविदाकर्मी की मौत
बिना हेलमेट बरबर विद्युत उपकेंद्र पर जा रहा था कर्मी माना सिंह
गोमती पुल के पास हुआ हादसा

अमर उजाला ब्यूरो
हैमरखेड़ा। थाना मैगलगंज क्षेत्र में बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गांव जहांनगर निवासी बिजली विभाग के संविदाकर्मी 38 वर्षीय माना सिंह की मौत हो गई। वह अपनी बाइक से शाम बरबर विद्युत उपकेंद्र जा रहे थे। उनके पास हेलमेट भी नहीं था। घटना स्थल पर ट्रैक्टर के क्षतिग्रस्त कुछ पार्ट्स मिले हैं, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसा ट्रैक्टर की टक्कर से हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना मैगलगंज के गांव जहांनगर निवासी माना सिंह बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी थे। बुधवार की शाम वह बाइक से विद्युत उपकेंद्र बरबर जा रहा थे। शाम करीब नौ बजे गोमती पुल पार करने के बाद सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना स्थल पर ट्रैक्टर के भी कुछ क्षतिग्रस्त पार्ट्स मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसा ट्रैक्टर की टक्कर से हुआ है और दोनों वाहन रफ्तार में थे। हादसे के बाद चालक अज्ञात वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बिजली कर्मी होने के कारण इलाके के लोग उसे पहचानते थे। राहगीरों की सूचना पर परिवार के लोग और बरबर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस के मुताबिक बाइक चालक के पास हेलमेट भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें