फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेटोनेटर टाइमर लगा होता तो हो सकता था विस्फोट

विज्ञापन
विज्ञापन
12 एलकेएच 7, 8
विज्ञापन

डेटोनेटर टाइमर लगा होता तो हो सकता था विस्फोट
सोमवार आधी रात पहुंचा बम निरोधक दस्ता
दो घंटे चला डिफ्यूज करने का अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। गुटखा व्यापारी के घर फेंकी गई बमनुमा संदिग्ध वस्तु को डिफ्यूज करने के लिए सोमवार की आधी रात बम निरोधक दस्ता डॉग स्कवायड के साथ उल्ल नदी पहुंचा। दस्ते ने दो घंटे ऑपरेशन चलाकर उसे पानी से बाहर निकालकर डिफ्यूज किया। संदिग्ध बमनुमा चीज में डिवाइस, बारूद सहित कई उपकरण मिले हैं। पुलिस अफसर इस मामले में कुछ कहने से अभी बच रहे हैं बम निरोधक दस्ते ने बम होने की पुष्टि तो नहीं की, लेकिन टीम में शामिल कुछ एक्सपर्टों का कहना था कि यदि इसमें डेटोनेटर टाइमर लगा होता तो शक्तिशाली विस्फोट हो सकता था। पुलिस ने डिफ्यूज करने के बाद मिले कणों और अन्य चीजों को कब्जे में लेकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा भेजा है।
सोमवार की शाम करीब छह बजे दो बाइक सवार युवक मोहल्ला हर्षी बंगला कपूरथला निवासी गुटखा व्यापारी जगदीश चौरसिया के घर पर बमनुमा कोई संदिग्ध वस्तु फेंककर फरार हो गए थे। संदिग्ध वस्तु में टिमटिमाता लाल रंग के बल्ब को देख लोग कांप उठे। बम होने की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। सीओ सिटी आरके वर्मा, सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय आदि मौके पर पहुंच गए। मिश्राना चौकी इंचार्ज ने डंडी में फंसे कांटे के सहारे से उसे उठाकर उल्ल नदी में पानी के भीतर डाल दिया था। रात करीब 12 बजे बम निरोधक दस्ता डॉग स्कवायड के साथ नदी पर पहुंचा। दस्ते के सदस्यों ने जब उसे पानी के अंदर से बाहर निकाला तो एक बार उनके भी पसीने छूट गए। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों आदि को मौके से करीब 20 फुट दूर रहने की चेतावनी दी। दस्ते ने तार आदि काटकर जब उसे डिफ्यूज किया तो उसमें छह फाइवर की पोल पाइप, एक परखनली, इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस मिली। कुछ बारूद जैसे छोटे-छोटे कण भी मिले। परखनली के अंदर लाल रंग का एलईडी बल्ब लगा था। बम निरोधक दस्ते ने साफतौर पर बम होने की बात नहीं की, लेकिन दस्ते में शामिल कुछ एक्सपर्टों ने बताया कि यदि इसमें टाइमर डेकोनेटर लगा होता तो विस्फोट हो सकता था। डिफ्यूज करने के बाद मिले कणों और कुछ उपकरणों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि कब्जे में लिए गए उपकरणों आदि को विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

0000
दो अज्ञात के खिलाफ लिखी रिपोर्ट
सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि व्यापारी जगदीश चौरसिया की तहरीर पर दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा चार के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कोतवाली के इंस्पेक्टर द्वितीय राम नारायण सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन

000
वर्जन......
लखनऊ से बम निरोधक दस्ते ने आकर संदिग्ध वस्तु को डिफ्यूज किया है। उसे परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बम है अथवा और कुछ इस बाबत कुछ कह पाना संभव होगा।
- रामलाल वर्मा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें