फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारगढ़ में छात्रा की गला रेतकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
09 एलकेएच 2, 9, 210, 211 और 212,
विज्ञापन



सरकारगढ़ में छात्रा की गला रेतकर हत्या
शरीर पर मिले कई गहरे जख्म, ईंट से सिर भी कुचला
गांव से करीब 500 मीटर दूर खाली खेत में मिला शव

अमर उजाला ब्यूरो
ममरी (लखीमपुर खीरी)। थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव सरकारगढ़ निवासी शराफत की 19 वर्षीय पुत्री साबिया खातून की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव सुबह सात बजे घर से करीब 500 मीटर दूर एक खेत में मिला। शरीर पर कई जगहों पर धारदार हथियार से प्रहार से गहरे जख्म थे। एएसपी घनश्याम चौरसिया और सीओ मोहम्मदी ने इंस्पेक्टर के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिवार वालों से जानकारी ली। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस और परिवार के लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 56 गहरे घाव मिले हैं। मौत की वजह अत्यधिक रक्तस्राव बताया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से रेप की पुष्टि नहीं हुई है।
गांव सरकारगढ़ निवासी शराफत खां ने बताया कि उनकी पुत्री साबिया खातून बीए की छात्रा है। शनिवार तड़के तीन बजे तक सहरी खाने के दौरान वह घर पर थी। सहरी खाने के बाद सभी लोग अपने अपने कमरों में जाकर सो गए। सुबह घर वाले देर में जब सोकर उठे तो उन्हें गांव के कुछ लोगों ने पुत्री साबिया खातून का रक्त रंजित शव रामपुर जाने वाले मार्ग पर गांव के ही सरताज के खेत में पड़े होने की जानकारी दी। परिवार के लोग ग्राम प्रधान रियाजुल्ला और अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे तो शव की दशा देख लोग सिहर उठे। साबिया खातून का गला रेता हुआ था। गर्दन पेट, पीठ, हाथ, पैर पर धारदार हथियार से कई गहरे जख्म किये गए थे। माना जा रहा है कि हत्यारे उस पर तब तक प्रहार करते रहे, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। चेहरे पर भी ईट से प्रहार किया गया।
विज्ञापन


वर्जन......
युवती की धारदार हथियार से गोदकर हत्या की गई है। परिवार वालों ने किसी भी रंजिश से इनकार किया हैं। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का पाया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर राजू खां को नामजद कर तीन चार अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिशे दे रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- घनश्याम चौरसिया, एएसपी।





साइड स्टोरी.....

हत्या कहीं और की गई, लाश खेत में फेंकी गई
ममरी (लखीमपुर खीरी)। थाना हैदराबाद के गांव सरकारगढ़ के पास गेहूं के खाली खेत में मिली 19 वर्षीय साबिया खातून की लाश को देखने से ही लग रहा था कि उसकी हत्या कई लोगों ने मिलकर की। लाश को जिसने भी देखा, सिहर उठा। जिस स्थान पर साबिया खातून का शव पड़ा था। वहां पर नाम मात्र का खून था, जबकि उसका सिर कुचला और गला रेता हुआ था। उसके चेहरे से लेकर पूरे शरीर पर गहरे घाव बता रहे थे कि बेहरमी से हत्या की गई है। उसकी चप्पले शव से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे रखी हुई थीं। आसपास कहीं कोई संघर्ष के निशान नहीं थे। जिस तरह उसकी हत्या की गई, उससे मौके पर काफी खून होना चाहिए, लेकिन घटना स्थल पर मामूली रूप से खून होने से आशंका जताई जा रही है कि छात्रा की हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गई और शव खेत में फेंका गया।
परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर नजर डालें तो यही लगता है कि हत्यारे उसे किसी भी कीमत पर जिंदा छोड़ना नहीं चाह रहे थे। शायद यही वजह रही कि मरने के बाद भी उसके चेहरे को ईंट या पत्थर से कुचला गया। मृतका के पिता सराफत की मानें तो उनकी किसी से रंजिश नहीं है। अपनी ही बेटी के प्रेम प्रसंग होने की बात वह खुले तौर पर स्वीकार कर रहे हैं। उनके अनुसार शनिवार की सुबह सहरी के वक्त तक बेटी घर पर ही थी, फिर वह सब लोग सो गए और सुबह बेटी के लाश खेत में होने की जानकारी मिली। यदि साबिया खातून घर से सुबह बाहर निकली तो क्यों? फिर किसी ने उसकी इतनी निर्ममता से हत्या क्यों की? एएसपी घनश्याम चौरसिया से इस बाबत बात की गई तो वह कहते हैं, उन सवालों के जवाब विवेचना के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।


कई संगठनों के लोग पहुंचे गांव
सरकारगढ़ गांव में छात्रा की हुई निर्मम हत्या की खबर पाते ही सपा के जिला महामंत्री नरेश यादव, प्रधान प्रतिनिधि रियाजुल्ला खां, रोशननगर प्रधान रियाजत अली, पूर्व प्रधान यूनुस खां, भाजपा के इंद्रजीत यादव, संजय सिंह सहित सियासी पार्टियों के तमाम नेता मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने छात्रा की हुई निर्मम हत्या की निंदा की और आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र कराने की मांग अधिकारियों से की है। नेताओं ने पीड़ित परिवार वालों को सांत्वना देकर उन्हें ढाढ़स बंधाया।

एक सप्ताह में तीन हत्याओं से दहला इलाका
गोला गोकर्णनाथ। एक सप्ताह में इलाके में तीन हत्याओं से लोग दहशत में हैं। तीनों घटनाओं में शव घर के बाहर ही पाए गए हैं। पुलिस इनमें से एक का भी खुलासा नहीं कर सकी है।
चार मई की सुबह अर्जुननगर कॉलोनी निवासी रामेश्वर दयाल वर्मा के पुत्र रवि प्रकाश वर्मा की हत्या कर दी गई थी। पिता की तहरीर पर शक के आधार पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को उठाया, पूछताछ भी की, लेकिन घटना का खुलासा अभी नहीं हो पाया। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की गुत्थी उलझी है, कई बिंदुओं पर जांच चल रही है।
आठ मई की सुबह लालनगंज के 42 वर्षीय हमीद का शव गांव के बाहर मिला था। शव देखकर परिवार वालों ने पीटकर हत्या का आरोप लगाते हुए चार लोगों के नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस घटना की छानबीन और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। नौ मई को सरकारगढ़ की साबिया खातून की निर्मम हत्या कर शव गांव से एक किमी दूर मिलने पर तीनों घटनाओं ने लोगों का दिल दहला दिया है। दहशत के साये में जी रहे लोग इनके खुलासे और आरोपियों पर कार्रवाई पर टकटकी लगाए हैं।

साबिया के निकाह की चल रहीं थी तैयारी
साबिया खातून के परिवार वाले उसके निकाह की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने रिश्ता भी करीब पक्का कर लिया था, लेकिन इसके पहले साबिया खातून की हुई हत्या ने सभी को झकझोर दिया है। वह दो बहनों में दूसरे नंबर पर थी और छह भाइयों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन


कई बार प्रेमी के साथ साबियों को देखा गया था
सीओ मोहम्मदी विजय आनंद ने बताया कि साबिया ने पिछले वर्ष बीए फाइनल किया था, जिसे उनका ही एक रिश्तेदार गोला से घर छोड़ने आता था। जिसे कई बार साबिया से गुफ्तगू करते देखा गया था। घर वालों ने उस पर अपने साथियों के साथ हत्या करने का शक जाहिर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें