फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कोड व ओटीपी पूछकर उड़ाए लगभग पचास हजार रूपए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। गांव पलिया खुर्द निवासी एक व्यक्ति से एटीएम कोड पूछकर बैंक खाते से करीब 50 हजार रुपये की नकदी उड़ा दी। पुलिस ने तहरीर लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पलिया खुर्द निवासी जीशान अली ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका खाता अर्बन कोआपरेटिव बैंक पलिया में है। उसके फोन पर एक मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर उससे एटीएम कोड व ओटीपी नंबर पूछा। इसके बाद उसने विश्वास करके उक्त व्यक्ति को कोड व ओटीपी नंबर बता दिया। बताया कि उक्त व्यक्ति ने कई बार में उसके खाते से 49 हजार 98 रुपये निकाल लिए, जब उसके पास रुपये निकालने का मैसेज आया तो वह बैंक भागता हुआ पहुंचा। इसके बाद उसने बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की। अपने खाते में बैलेंस चेेक कराया तो उसके खाते से रुपये गायब थे। यह देखकर उसके होश उड़ गए। पीड़ित जीशान ने बताया कि उसने अपनी भतीजी की शादी के लिए पैसा जोड़कर रखा था। पुलिस को तहरीर देकर उक्त मोबाइल नंबर से व्यक्ति को पकड़ने के साथ ही उस पर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें