फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में जलकर युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। निघासन कोतवाली क्षेत्र के तेलियार गांव में सोमवार की सुबह एक घर में 20 वर्षीय युवती संदिग्ध हालात में आग लगने से जल गई। चीखें सुनकर परिजन और पड़ोसी घर पहुंचे और युवती को आग से बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने छप्पर में आग लगने से हादसा होना बताया है, जबकि मौके पर मिट्टी का तेल फैला पाया गया।
विज्ञापन

गांव तेलियार निवासी जयप्रकाश शर्मा की पुत्री 20 वर्षीय गंगा शर्मा ने इस वर्ष इंटर की परीक्षा पास की थी। सोमवार को वह घर पर अकेली थी, जबकि परिजन पड़ोस के घर में आई बरात के दूसरे दिन कलेवा देखने गए थे। सुबह करीब आठ बजे युवती की आग लपटों में घिर गई, जिससे घर के छप्पर में भी आग लग गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन और मोहल्ले के लोग घर पहुंचे, तो गंगा को आग में जलता हुआ पाया। आनन-फानन में गंगा को बचाकर सीएचसी निघासन लाया गया, जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में दो घंटे तक चले इलाज के बाद युवती ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता जयप्रकाश पेशे से किसान हैं, उन्होंने बताया कि छप्पर में आग लगने से पुत्री गंगा जल गई है। वहीं घर में बिखरे मिट्टी के तेल को लेकर रहस्य बना हुआ है, क्योंकि सुबह करीब आठ बजे घर में खाना भी नहीं बन रहा था। ऐसे में आग कैसे लगी? यह बड़ा सवाल बना हुआ है। तो वहीं परिजन कोई अन्य जानकारी से इंकार कर रहे हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है और न ही परिवार वालों ने कोई सूचना दी है। शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- हनुमंतलाल तिवारी, चौकी इंचार्ज, पढुवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें