फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर 3900 रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संसारपुर। मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंचा गांव निवासी एक व्यक्ति से प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर बैंक खाते में रुपये जमा कराकर 3900 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम ऊंचा गांव निवासी नंदलाल ने संसारपुर पुलिस चौकी प्रभारी को दी तहरीर में कहा है कि 13 मार्च को मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया कि उसका प्रधानमंत्री आवास योजना में चयन हुआ है। फोन करने वाले ने अपना खाता नंबर बताकर उसमें 3500 रुपये भेजने को कहा। तो नंदलाल ने जिला सहकारी बैंक शाखा संसारपुर से रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद नंदलाल से 7500, और 12500 रुपये ट्रांसफर करने को कहा गया उसे भी पीड़ित ने खाते में जमा करवा दिया। 15 मार्च को फिर उसका फोन आया और उसने एक दूसरा खाता नंबर बताकर उसमें 15500 रुपये भेजने को कहा। इस पर पीड़ित को शंका हुई तो उसने अपने गांव में इस बात की चर्चा की, जिस पर उसे अपने ठगे जाने का अहसास हुआ। पीड़ित ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें