फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे बदमाशों ने महिला के जेवर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहजम। थाना नीमगांव की बेहजम चौकी से चंद कदम की दूरी पर शनिवार की रात चार बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला के जेवर लूट लिए। घर के अन्य सदस्यों ने शोर मचाया, जिस पर बदमाश भाग गए। बेहजम चौकी पुलिस ने रात में ही घटनास्थल का मौका मुआयना किया। अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

बेहजम कस्बा निवासी रामबेटी ने बताया कि परिवार सहित सभी लोग झोपड़ी में सो रहे थे। रात करीब एक बजे चार सशस्त्र बदमाश घर में घुस आए और असलहे की दम पर डरा-धमकाकर कहा कि एक लड़का भागा है, जिसे ढूंढने आए हैं। इसी दौरान बाहर शौच को गई विवाहिता सीमा, जोकि दो दिन पूर्व ही ससुराल से परीक्षा देने मायके आई थी। वह जैसे ही घर में आई तो बदमाशों ने सीमा के कान के झाले और लॉकेट लूट लिया। सीमा के एक कान में चोट भी आई है। इसी दौरान शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। रात में ही सूचना पाकर बेहजम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

घटना की जांच पड़ताल करने के बाद पूरी तरह मामला झूठा पाया गया है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पान सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें