फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। थाना क्षेत्र के गांव ढखिया कुस्तोल में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। छह वर्ष पहले शादी हुई थी। मृतका के मायके वालों ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ढखिया कुस्तोल गांव निवासी कमलेश कुमार की शादी छह वर्ष पूर्व 24 फरवरी 2012 को चितहला निवासी पूजा यादव के साथ हुई थी। मृतका के भाई चन्द्रेश कुमार मिश्रा ने मितौली थाने में दी तहरीर में बताया है कि बहन को क्षमता के अनुरूप दान दहेज दिया था, लेकिन मृतका के पति कमलेश कुमार, ससुर सोनेलाल, सास आदि दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न कर पाने से पूजा को प्रताड़ित करके मार डाला गया। पांच नवंबर को सुबह गांव के किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी। सूचना के बाद मृतका का भाई चन्द्रेश गांव ढखिया कुस्तोल पहुंचा, जहां उसकी बहन का शव फंदे से लटका पाया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तहसीलदार मितौली उमाशंकर त्रिपाठी ने मृतका के शव का परीक्षण कर पंचनामा भरवाया। एसओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा, जिसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें