फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन।
विज्ञापन

पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष खीरी थाने पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के जहांगीराबाद के व्यवसायी मोहम्मद आकिब पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर स्थित सलमा और हफीज की लकड़ी की ठेकी पर बकाया रकम मांगने पहुंचे, जहां कहासुनी इतनी बढ़ गईं कि ठेकी स्वामी और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर मोहम्मद आकिब की पिटाई कर दी। इससे वह और उसका साथी मोहम्मद राइस घायल हो गए। फिर दोनों पक्षों में हुई जमकर मारपीट में सलमान और हफीज को भी चोटें आई हैं। थाने पहुंचे दोनों पक्षों को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें