फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
03 एलकेएच 13
विज्ञापन


लीड

इलाहाबाद के लिए,,,,,,

पांच किलोग्राम गांजा
के साथ तस्कर गिरफ्तार
इलाहाबाद से गांजा लाकर करता था सप्लाई
- पुड़िया बनाकर 50 रुपये में करता था बिक्री
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
सदर कोतवाली पुलिस को बुधवार की सुबह बड़ी सफलता मिली। एसएसआई ने मुखबिर की सूचना पर घोसियाना के निकट उल्ल नदी के पास गांव बालूडीह निवासी राहुल उर्फ मुलायम सिंह यादव को दबोचकर उसके कब्जे से पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया है। वो करीब डेढ़ साल से इलाहाबाद से गांजा लाकर गांव और आसपास के इलाके में सप्लाई कर रहा था।
सदर कोतवाली में सीओ सिटी आरके वर्मा ने बताया कि बुधवार की सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक रोडवेज बस स्टैंड से बड़ी मात्रा में गांजा लेकर गांव बालूडीह की ओर जा रहा है। सूचना पर एसएसआई काली प्रसाद गौड़ ने सिपाही विजय कुमार शर्मा और पुनीत कुमार के साथ नाकेबंदी की। इस दौरान पुलिस ने गांव घोसियाना के निकट उल्ल नदी पुल के पास एक युवक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास बैग में पांच किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम राहुल उर्फ मुलायम सिंह यादव निवासी बालूडीह बताया। बकौल आरोपी, वह इलाहाबाद के जानसेन गंज से गांजा खरीद कर रोडवेज बस से बुधवार की तड़के लखीमपुर पहुंचा और पैदल घर जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चालान भेजा है।
पुलिस गिरफ्त में मौजूद आरोपी राहुल उर्फ मुलायम सिंह ने बताया कि वह गांजा की पुड़िया बनाकर 50-50 रुपये में गांव और उसके आसपास के क्षेत्र में बेचता था। इस काम में उसे एक किलोग्राम गांजे की बिक्री पर करीब दो हजार रुपये बच जाते हैं। वह चार हजार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से पांच किलो गांजा इलाहाबाद से खरीदकर ला रहा था।


नशे की लत ने अर्श से फर्श पर पहुंचाया
पकड़े गए राहुल उर्फ मुलायम सिंह यादव के मामा थाना फूलबेहड़ के गांव नरहर निवासी लालाराम ने बताया कि राहुल अपने पिता का इकलौता पुत्र है। पिता उसके नेत्रहीन थे। उनके नाम नौ एकड़ जमीन थी। दस साल पहले पिता की मौत होने के बाद राहुल ने जमीन बिक्री करनी शुरू कर दी। अब राहुल के पास महज 14 बीघा जमीन बची है। गलत संगत में पड़ने के कारण वह नशे का आदी हो गया। कुछ लोगों की मार्फत वह इलाहाबाद के तस्कर की संपर्क में आया।
विज्ञापन


आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की है। इलाहाबाद से गांजा की सप्लाई करने वाले व्यक्ति का मुस्तकिल पता आरोपी नहीं बता पा रहा है। फिर भी उसका पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
- अशोक कुमार पांडेय, सदर कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें