फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

929 ग्राम चरस समेत युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। रिकांगपिओ पुलिस ने मंगलवार देर शाम नाके के दौरान रिकांगपिओ के साथ लगते दो नालू से नेपाली मूल के युवक को 929 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी बुधवार को रिकांगपिओ स्थित न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के मुताबिक दो नालू के पास एएसआई महेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार, मानक मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार, आरक्षी रोहित की टीम संयुक्त रूप से गश्त पर थी। इस बीच किन्नौर के पांगी की तरफ से एक ने जिला मुख्यालय रिकांगपिओ की ओर आ रहा था। पुलिस को देखकर वह पीछे भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक जताते हुए युवक को दबोचा और उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने के दौरान उससे 929 ग्राम चरस बरामद हुई। नेपाली मूल के युवक की पहचान बाबू राम (30) निवासी गांव करकली, तहसील विदुर, जिला नौवाकोट, आंचल भागमति, नेपाल के रूप में हुई है। वह पिछले छह वर्षों से जिले के लिप्पा गांव में मजदूरी का काम करता था। मामले की पुष्टि एसपी गुरुदेव शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी से चरस बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें