फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर साथी की मदद से किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

शनिवार की शाम मौसी के घर से लौट रही किशोरी को बाइक सवार दो युवकों ने अगवा कर लिया और उसे उल्ल नदी के कमिरछा घाट पर ले गए, जहां एक युवक ने रेप किया, जबकि दूसरा बाइक पर बैठकर निगरानी करता रहा। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता के बयानों की वीडियो रिकार्डिंग कराई गई है। अब सोमवार को पुलिस पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराएगी।
सदर कोतवाली क्षेत्र के रामापुर चौकी क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 16 साल की पुत्री शनिवार की शाम करीब पांच बजे अपनी मौसी के घर गई थी। रात करीब नौ बजे पैदल घर लौट रही थी। रास्ते से बाइक पर सवार मोहल्ला रंगीलानगर निवासी शहजाद और शेब अली ने पुत्री को रोक लिया और तमंचा दिखाते हुए उसे कब्जे में कर लिया। गोली मार देने की धमकी देते हुए मुंह दबाकर पुत्री को बाइक पर बिठा लिया और उल्ल नदी के कमिरछा घाट पर ले गए। जहां पुल पर शहजाद ने पुत्री के साथ रेप किया, जबकि शेब अली बाइक पर बैठा निगरानी करता रहा। रेप करने के बाद दोनों आरोपी उसे पुल पर ही छोड़कर भाग निकले। आरोपियों के चंगुल से छूटी पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। इस पर परिवार के लोग देर रात पीड़िता को लेकर सदर कोतवाली पहुंचे। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शहजाद और शोएब के खिलाफ रेप, पाक्सो एक्ट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने रविवार को पीड़िता के बयानों की वीडियो रिकार्डिंग कराई और उसके कपड़े कब्जे में लिए। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़िता का रविवार होने के कारण मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका है। सोमवार को मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें