फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय पशु हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव पुलिस ने खड़कपुर बिलरिया गांव में गोवंशीय पशु की हत्या के मामले में गांव के ही अब्बास और उसके दो पुत्रों फिरोज और अफरोज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव खड़कपुर बिलरिया में एक गोवंशीय पशु का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था जिससे गांव में तनाव व्याप्त हो गया था। पुलिस ने गांव की ही एक महिला की तहरीर पर गांव के ही अब्बास और उसके दो पुत्रों फिरोज और अफरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसओ नीमगांव संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार की सुबह शिवाला तिराहा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें