फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधक बनाकर लाखों का माल लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखीमपुर/महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। पेड़ के सहारे घर में घुसे असलहा धारी बदमाशों ने आंगन में सो रही महिला को असलहे के बल पर बंधक बना लिया और जेवर नगदी समेत लाखों का सामान लूटकर फरार हो गए। रात में ही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और बदमाशों की तलाश की, पर हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस ने अभी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

महेवागंज पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर निवासी सरवन ने बताया कि शनिवार रात वह परिवार समेत छत पर सो रहा था, जबकि बहू रंजना आंगन में सो रही थी। इस बीच असलहा धारी कुछ बदमाश पेड़ का सहारा लेकर घर में घुस आए। आंगन में सो रही बहू रंजना को गन प्वाइंट पर ले लिया। शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी देते हुए अलमारी और संदूक में रखे सोने चांदी के करीब दो लाख के जेवर और पचास हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बदमाशों के जाते ही बहू ने शोर मचाया। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग भी आ गए और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस भी रात में ही मौके पर आ गई। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। चौकी प्रभारी फूलचंद ने बताया कि महिला के बयान से मामला संदिग्ध लग रहा है। तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन

000000000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें