फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकर पर चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। चंदौसी-बिसौली रोड पर गांव बाबेपुर के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से गिरी महिला की मौत हो गई। वह अपने बेटे और मां के साथ रिश्तेदारी में जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी खानपुर निवासी विजेंद्र की 31 वर्षीय पत्नी संतोष रविवार को अपने बेटे सुमित और मां 58 वर्षीय मां सावित्री देवी के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहीं थीं। बाइक सुमित चला रहा था। बिसौली-चंदौसी रोड पर बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बाबेपुर के पास हाईवे पर बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से संतोष नीचे गिर गईं। उनके सिर में गंभीर चोट आई। नतीजतन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर बिसौली पुलिस भी पहुंच गई। सुमित ने फोन से अपने परिवार वालों को सूचना दी। वे लोग भी बिसौली पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामला इत्तफाकिया में दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें