खीरी टाउन। सीतापुर फोरलेन हाईवे पर रविवार को अनियंत्रित हुई एक रोडवेज बस बाइक को चपेट में लेते हुए खाई में पलट गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार उसकी पत्नी घायल हो गई। बस में सवार आठ यात्री भी घायल हुए। सभी को हरगांव (सीतापुर) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से घायल महिला को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
हादसा सुबह करीब 12 बजे के करीब हुआ। लखीमपुर डिपो की एक बस सवारियां लेकर सीतापुर की ओर जा रही थी। बस में 16 लोग सवार थे। सीतापुर जिले के थाना हरगांव के मरखापुर की सीमा से 100 मीटर पहले अचानक अनियंत्रित हुई बस ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। उसके बाद बस सड़क किनारे पानी खाई में पलट गई। हादसे में बाइक चालक लल्लूराम (45) निवासी अल्लीपुर थाना फरधान जिला लखीमपुर खीरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गुड्डी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। सूचना पर यूपी 100 और थाना खीरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस में फंसे लोगों को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला। पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल हरगांव (सीतापुर) पहुंचाया। थाना खीरी के प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी गुड्डी देवी बेहोशी की हालत में है। उसे अभी होश नहीं आया है, जबकि बस में सवार यात्रि