बरेली। नवाबगंज के गांव मौजमनगला में संपत्ति को लेकर भाइयों में विवाद हो गया। इसके बाद इनमें से एक ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। इससे वह काफी जल गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में मौजमनगला के 55 वर्षीय छोटेलाल को झुलसी हालत में लाया गया। परिवार के लोगों ने बताया कि वह प्रधान चमेली देवी के देवर हैं। आठ भाइयों में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद है। इसी को लेकर छोटेलाल मानसिक तनाव झेल रहे थे। रविवार सुबह सात बजे उन्होंने झगड़े के बाद अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। घरवालों ने किसी तरह कंबल डालकर आग बुझाई और उन्हें लाकर भर्ती करा दिया। ब्यूरो