फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ/ सिकंद्राबाद। नगर में किराए के मकान में रह रही एक विवाहिता का शव मंगलवार की शाम उसके कमरे में कुंडे से लटकता मिला। इससे हड़कंप मच गया। उसने पांच महीने पहले ही सिकंद्राबाद के युवक के साथ कोर्ट मैरिज की थी। बाद में वह गोला में आकर एक किराए के मकान में पति के साथ रह रही थी। मामा ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

नीमगांव थाना क्षेत्र के सिकंद्राबाद निवासी आयुष अवस्थी का ननिहाल में रह रही शिवानी अवस्थी से प्रेम प्रसंग हो गया था। पांच माह पूर्व दोनों ने परिवारवालों को बिना सूचना दिए कोर्ट मैरिज कर ली थी। तब से वह गोला के मोहल्ला कुम्हारन टोला में ओमप्रकाश शुक्ल के यहां किराए के मकान में रह रहे थे। मंगलवार को आयुष अवस्थी अपनी मोबाइल की दुकान पर सिकंद्राबाद गया था। दोपहर बाद उसकी पत्नी शिवानी अवस्थी का शव कमरे के अंदर कुंडे से लटकता हुआ देखा गया। दरवाजा खुला था। मकान मालिक ने इसकी सूचना आयुष और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और पंचायत नामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिवानी के मामा सिकंद्राबाद निवासी संतोष मिश्र ने बताया कि उनकी भांजी ने आत्म हत्या नहीं की है। बल्कि इस शादी से आयुष के परिवार वाले खुश नहीं थे। आयुष की मां और दो अन्य ने आयुष की सलाह पर शिवानी की हत्या कर शव को लटकाया है। जब वह पुलिस को तहरीर देने गए तब पुलिस ने पहले पोस्टमार्टम कराने का बहाना बनाकर तहरीर नहीं ली और लड़की के मायकेवालों को बुलाने को कहा। संतोष मिश्र ने शिवानी के पिता अजय पांडे निवासी माहू महेश थाना सिधौली जिला शाहजहांपुर को सूचना भेजी है, लेकिन शाम तक माता-पिता नहीं पहुंच सके थे।

पांच महीने पहले दोनों ने लव मैरिज की थी। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस पहुंची थी तो कमरे का दरवाजा खुला था। उसका पति आयुष सिकंद्राबाद दुकान पर गया था। पुलिस को सिकंद्राबाद भेजा गया है। मृतका के मायके वाले आ रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपी तिवारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें