फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदकुशी से पहले इतु ने प्रेमी को किया था व्हाट्सएप, तुम खुश रहना, मैं जा रही हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग की छात्रा के आत्महत्या करने के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। प्रेमी के शादी से इनकार कर देने और इसको लेकर उससे झगड़ा होने पर छात्रा इतु अधिकारी मानसिक तनाव में थी। उसने फंदे पर लटकने से पहले प्रेमी को व्हाट्सएप मैसेज किया था। लिखा- तुम खुश रहना, मैं जा रही हूं। उधर, मां ने छात्रा के प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र के गोकुल नगरी निवासी इतु अधिकारी (21) यहां पीलीभीत बाईपास रोड स्थित रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष की छात्रा थी। सोमवार शाम उसने नर्सेस हॉस्टल एक के कमरा नंबर 73 में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटककर जान दे दी थी। ड्यूटी से लौटने पर सहेली निकिता ने उसे फंदे पर लटका देखा तो इसकी जानकारी वार्डन और कॉलेज प्रशासन को हुई। सूचना मिलने पर रात में ही परिवार वाले भी यहां पहुंच गए थे। मंगलवार को छात्रा का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी छात्रा के फंदे पर लटकने से मौत की पुष्टि हुई। रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के जिस कमरे में इतु रहती थी उसे पुलिस ने सील कर दिया।
पुलिस के मुताबिक बिलासपुर (रामपुर) थाना क्षेत्र अशोकनगर मानपुर ओझा के रहने वाले रजत सरकार व इतु के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों आपस में शादी करने को थे। शुरू में परिवार वालों ने विरोध किया था, लेकिन छात्रा के ज्यादा जिद करने पर राजी हो गए थे। मगर पिछले करीब दो महीने से रजत शादी को मना करने लगा था। इसको लेकर इतु और रजत के बीच झगड़ा होता था। सोमवार शाम को भी फोन पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। मानसिक तनाव में आकर इतु ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस को छात्रा इतु के मोबाइल फोन में रजत को भेजे गए व्हाट्सएप मैसेज भी मिले। आखिरी मैसेज में लिखा था- तुम खुश रहना, मैं जा रही हूं।
विज्ञापन

उधर, इतु की मां रीना अधिकारी ने यहां थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक इतु की शादी करीब आठ माह पहले रजत के साथ दोनों पक्षों की रजामंदी से तय हुई थी। इतु व रजत के बीच फोन पर बातचीत होती थी। आरोप है कि रजत आए दिन शादी न करने के लिए इतु को धमकी देता था। सोमवार को उसने किसी कीमत पर शादी न करने की धमकी दी थी। कहा तुझे मरना है तो मर जा, मैं शादी नहीं करूंगा। इसी से इतु मानसिक तनाव में आ गई, और आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें