पलियाकलां। प्राइवेट बस स्टैंड पर खड़ी बस में चढ़ते वक्त बस का ड्राइवर अचानक नीचे गिर गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भीरा निवासी जोगेन्द्र का 38 वर्षीय पुत्र हरप्रीत सिंह पलिया बस यूनियन की प्राइवेट बस में ड्राइवरी करता है। रोज की तरह वह बस स्टैंड पर आया और अपनी बस पर चढ़ने लगा। अचानक से वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। आनन- फानन में उसे लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई न करने की बात कहते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।