फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार का पैर कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। लखीमपुर-शारदा नगर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक के पहिए के नीचे आकर उसका पैर कुचल गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

खीरी टाउन के मोहल्ला कटरा निवासी मोहम्मद सलीम (48) किसी काम से निघासन गए थे। शनिवार दोपहर वह बाइक से घर वापस खीरी जा रहे थे। इस बीच कोतवाली सदर के मंझरा फार्म के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे सलीम का पैर ट्रक के पहिये के नीचे आकर कुचल गया। गंभीर हालत के चलते वह वहीं बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची महेवागंज चौकी पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। चौकी प्रभारी पारस नाथ यादव ने बताया चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें