गोला गोकर्णनाथ। मोहम्मदी रोड बाईपास के किनारे स्थित एक नाई की दुकान से पुलिस ने आधा किलो गांजा और फकली बरामद की है। आरोपी के पास से करीब 40 हजार नकदी भी मिली है।
एसआई शरद यादव ने बताया कि बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोहम्मदी रोड बाईपास के निकट एक नाई की दुकान में छापा डाला। पुलिस ने बेंच के नीचे करीब आधा किलो गांजा और फकली बरामद की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। करीब 40 हजार रुपये बरामद किए। प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी थाना हैदराबाद के गांव भिम्मापुर का रहने वाला है।