फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के कब्जे से छुड़ा ले गए मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/शारदानगर। मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली और उसके चालक को कब्जे में लेने के दौरान चालक के साथियों ने सिपाही को धमकाकर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग गए। हांलाकि पुलिस ने चालक और उसके दो साथियों को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शारदानगर चौकी क्षेत्र के बड़ागांव के पास पुलिस को कुछ दिनों से अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिल रही थी। बृहस्पतिवार दोपहर शारदानगर चौकी के सिपाही ब्रजेंद्र और सोनपाल पटेल बाइक से क्षेेत्र गश्त पर निकले थे। इस बीच बड़ागांव के पास मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पर सिपाहियों की नजर पड़ी। अवैध खनन की बात कह सिपाहियों ने ट्रैक्टर ट्रॉली को रोक लिया। सिपाही सोनपाल ने इमामीपुरवा गांव निवासी ट्रैक्टर चालक गोबरे को हिरासत में लेकर बाइक पर बिठा लिया, जबकि सिपाही विजेंदर ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में कर उसे चौकी ले जाने लगा। इसकी भनक गोबरे के घर वालों को लगी तो कुछ ही पल में बाइक सवार चार लोग मौके पर पहुंचे। दबंगई दिखाते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जा रहे सिपाही विजेंदर से भिड़ गए। आरोप है कि इस दौरान सिपाही की वर्दी भी फट गई। दबंगो ने सिपाही के कब्जे से ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ा ली और लेकर फरार हो गए। उधर सिपाही की जानकारी पर पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंची। नजाकत भांपते हुए पकड़े गए आरोपी गोबरे को सिपाही सीधे सदर कोतवाली ले आए। वहीं उसके कुछ साथियों को भी धर दबोचा। आरोपियों से कोतवाली पुलिस पूछताछ कर रही है। उधर चौकी प्रभारी शारदानगर महेश गंगवार ने बताया की मैं काम से लखनऊ कोर्ट में आया हूं। सिपाही से अभद्रता की बात सुनी है। वहां आने के बाद मामले को पता करूंगा।

मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्राली पकडने के दौरान सिपाही से कुछ लोगो ने हाथापाई की कोशिश की है। तीन लोग हिरासत में लिए गए है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेह सिंह प्रभारी निरीक्षक, सदर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें