हैरमखेड़ा। थाना मैगलगंज की पुलिस चौकी औरंगाबाद क्षेत्र के गांव जलालपुर और इटारा के तीन घरों से चोरों ने जेवर-नकदी सहित लाखों का माल उड़ा ले गए। घर वालों ने गुरुवार को पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
औरंगाबाद चौकी क्षेत्र के इटारा गांव निवासी सोनू के घर में पीछे की दीवार से चढ़कर चोर अंदर दाखिल हुए। कमरे में रखे बक्सों का ताला तोड़कर एक हार, झुमकी, पायल, कुंडल, मांगबेदी सहित 11 हजार की नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए। इसके बाद जलालपुर निवासी संतोष कुमार के यहां शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे, लेकिन घर में लोगों के जाग जाने के कारण हैंगर में टंगी पैंट से 1300 रुपये निकालकर चोर भाग निकले। इसके बाद जलालपुर निवासी पंकज पुत्र लखपति के घर में पीछे की दीवार से चढ़कर चोर छत पर पहुंचे, फिर सीढ़ी से नीचे घर में उतर गए। बक्से उठा ले गए। एक हार, तीन अंगूठी, एक मांगबेदी, झुमका सहित छह हजार की नकदी थी। गृह स्वामियों ने चौकी पुलिस को चोरी की सूचना दी। चौकी प्रभारी जगपाल सिंह ने मौका मुआयना कर जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की बात कही है।