फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने सड़क किनारे खड़े किशोर को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। लकड़ी लेकर सीतापुर की ओर जा रही पिकअप ने अबगांवा गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक 13 साल के किशोर को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने पिकअप को आग के हवाले कर दिया और चालक की जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

थाना मितौली की पुलिस चौकी मढ़िया बाजार क्षेत्र के गांव कल्लिया रामपुर निवासी रामप्रसाद शुक्ला अपने 13 वर्षीय पुत्र आलोक शुक्ला और भतीजे मानस के साथ पिपरझला गांव जा रहे थे। रास्ते में अबगांवा के पास सड़क के किनारे रुककर एक दुकान से पान खाने लगे। दोनों लड़के बाइक के पास खड़े थे, तभी कस्ता की ओर से आई लकड़ी लदी पिकअप ने सड़क किनारे खड़े आलोक को रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन गुस्साई भीड़ ने पिकअप को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने और चालक को जमकर पीटा। जैसे तैसे पुलिस ने भीड़ के चंगुल से पिकअप चालक को बचाया और थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। वहीं हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है, तो गांव में गम का माहौल है।

डीजे लदी पिकअप पेड़ से टकराई, दो घायल
महेवागंज। खंभार खेड़ा मिल के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें पिकअप सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बहराइच जिले के थाना सुजौली के गांव गौरहवा निवासी आठ लोग बरात में डीजे की बुकिंग लेकर पिकअप से मैगलगंज जा रहे थे। पिकअप किसी तरह अनियंत्रित होकर सदर कोतवाली क्षेत्र में गंगाबेहड़ पुलिया के पास पेड़ में टकरा गई। रफ्तार अधिक होने से पिकअप खाई में पलट गई। हादसे में पिकअप सवार अभिषेक पुत्र बलराम और अमरजीत पुत्र सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनके साथियों को मामूली चोट आई। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मामूली रूप से घायल लोगों की मरहम पट्टी कर उन्हें छुट्टी दे दी गई। अभिषेक और अमरजीत का उपचार चल हा है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें