फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर ट्रक ने ट्रिपल राइडिंग कर रही एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार नवविवाहिता की मौत हो गई, जबकि उसका पति और भाई घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाहिता शादी के बाद दूसरी विदाई में ससुराल आ रही थी।
विज्ञापन

हादसा सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे हुआ। पसगवां थाना क्षेत्र के गांव सहिजना निवासी सुनील कुमार का विवाह 25 अप्रैल 19 को पूरनपुर (पीलीभीत) निवासी आशा के साथ हुआ था। उसकी पहली विदा उसी दिन हो गई थी। सोमवार को सुनील कुमार दूसरी विदा करा कर अपनी पत्नी आशा और साले शेर सिंह के साथ बाइक से घर आ रहे थे। वह हेलमेट लगाए हुए थे। मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर गांव धर्मपुर के निकट किसी वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक असंतुलित होकर गिर गई। सबसे पीछे बैठी पत्नी आशा छिटक कर सड़क पर जा गिरी और उनकी वाहन के नीचे आने से कुचलकर मौत हो गई, जबकि पति सुनील कुमार और भाई शेरसिंह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन सहित भाग निकला। मौके पर पहुंची मोहम्मदी पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मोहम्मदी में भर्ती कराया है। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। हादसे से दो परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें