फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर घर में सो रही किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के आंगन में अकेली सो रही किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का एक युवक दीवार कूदकर घर में घुस आया और तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी बेटी मंगलवार को गांव में ही रहने वाले अपने फूफा के घर गई थी। रात को वह वहीं रुक गई। रात करीब एक बजे गांव का ही एक युवक तमंचा लेकर घर में घुस गया और बेटी को गन प्वाइंट पर ले लिया। शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। धमकी देते हुए वह भाग गया। किशोरी ने सुबह घर आकर अपने पिता को घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार दूबे ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें