फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
31 एलकेएच 7
विज्ञापन


नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
दिसंबर 2017 में दर्ज हुई थी रिपोर्ट, चल रहा था फरार

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोपी को सदर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना खीरी के गांव हरउआ निवासी संतोष वर्मा ने 30 दिसंबर 17 को सदर कोतवाली पुलिस को दी थी, जिसमें कहा था कि थाना ईसानगर के गांव बेती सहदेव निवासी हवलदार सिंह ने विभिन्न विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे और अन्य कई लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। तभी से आरोपी फरार था। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने गुरुवार की सुबह मामले के विवेचक टीएसआई सूर्यमणि यादव के साथ मुखबिर की सूचना पर आरोपी हवलदार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें