फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकती मिली विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव संसुरी निवासी सोनू की पत्नी 21 वर्षीय पूनम सिंह ने संदिग्ध हालात में घर के अंदर फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने पति पर पुत्री की पिटाई कर मार डालने और शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना फरधान के गांव बसही निवासी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री पूनम सिंह की शादी 18 फरवरी 2017 को सदर कोतवाली के गांव सुंसरी निवासी सोनू के साथ की थी। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर पति सोनू पुत्री के साथ मारपीट करता करता था, जिसकी शिकायत पूनम सिंह मायके में कई बार कर चुकी थी। इस पर पति और परिवार के अन्य लोगों को उन्होंने कई बार समझाया, लेकिन पुत्री को प्रताड़ित किया जाना बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को उसकी छोटी पुत्री पूजा बड़ी बहन पूनम के घर पर ही थी। पुत्री के सामने ही पति सोनू ने पिटाई कर पुत्री पूनम सिंह को मार डाला। बाद में उसके शव को घर के अंदर लटका दिया। छोटी पुत्री पूजा ने घटना की जानकारी उन्हें दी। जब वह परिवार के लोगों के साथ गांव संसुरी पहुंचे तो देखा कि पुत्री पूनम सिंह का शव लटक रहा था। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एसएसआई कालीप्रसाद गौड़ ने बताया कि मृतका के पिता सत्यप्रकाश सिंह की तहरीर पर पति सोनू के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें