फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र की जमानत कराने आई महिला से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अपने पुत्र की जमानत कराने आई एक महिला के साथ कुछ लोगों ने एसडीएम कोर्ट के पास छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर जब कई अधिवक्ता और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। सदर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को नामजद कर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर की एक महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। रविवार को उसके बेटे का सदर कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान भेजा था। वह अपने पुत्र की जमानत कराने के लिए एसडीएम कोर्ट आई थी। शाम करीब पांच कोर्ट के पास मोहल्ला महाराजनगर निवासी मोहित श्रीवास्तव और दो अन्य अज्ञात युवक आए। तीनों ने पहले अश्लील फब्तियां कसीं। वह विरोध करती, इससे पहले ही आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर कई अधिवक्ता और लोग मौके पर आ गए तो आरोपी जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। सदर कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर मोहित श्रीवास्तव और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें