फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले हंसिया और बांका, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। क्षेत्र के महेवा गांव में खेत में बरसीम काटने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हंसिया और बांका चलने लगे। इस संघर्ष में चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर के गांव महेवा निवासी आलम और मोहम्मद शफी आपस में चचेरे भाई हैं। दोनों का खेत पास में ही है। मोहम्मद शफी के खेत में बरसीम बोई है। आरोप है कि आलम का बड़ा पुत्र इश्तियाक शाम करीब चार बजे शफी के खेत में बरसीम काटने पहुंच गया। इस बीच खेत पर पहुंचे मोहम्मद शफी ने बरसीम काटने से मना किया। इस पर दोनों में कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ी की दोनों में पहले गाली गलौज हुई। फिर मारपीट होने लगी। खबर घर वालों को लगी तो दोनों पक्ष से कई लोग जुट गए। इनमें कुछ लोग लाठी डंडे और हंसिया-बांका लेकर आ धमके। जमकर मारपीट हुई, जिसमें मोहम्मद शफी, उसकी पत्नी शमा, बेटे जावेद और शावेद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। झगड़े का कारण पुरानी जमीन की रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें