बीस हजार की नकदी और जेवर चोरी
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के सधारपुर गांव के एक घर में घुसे चोरों ने बीस हजार की नकदी जेवर सहित हजारों का सामान पार कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर धौरहरा कोतवाली में दी है।
कोतवाली क्षेत्र के सधारपुरवा मजरा कुम्हेना निवासी निशादेवी के घर रविवार रात दीवार के सहारे घर में दाखिल हुए चोरों ने बक्से में रखी बीस हजार की नकदी, सोने की झुमकी, कुंडल और चांदी की एक जोड़ी पायल, दो मोबाइल कपड़े बर्तन आदि पार कर लिए। घटना के समय परिवार में महिला निशादेवी अकेली थीं। परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदारी में गए थे। पीड़िता निशा देवी ने कोतवाली में एक नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर बताया कि उसने भागते हुए चोरों को देखा और पहचान लिया लेकिन अकेले होने से डर के कारण शोर नहीं मचाया। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।