फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की पिटाई कर घोंपा चाकू, पुत्री को भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पत्नी की पिटाई कर घोंपा चाकू, पुत्री को भी पीटा
घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती
कई महीने से चल रहा था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। कृष्णानगर कॉलोनी में आपसी विवाद के चलते पति ने पत्नी की पिटाई कर चाकू घोंप दिया। पुत्री की भी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला कृष्णानगर कॉलोनी निवासी अनामिका गुप्ता ने बताया कि उसके पिता विदेश गुप्ता और मां छाया गुप्ता के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। तीन महीने पहले पिता ने उसे, उसके छोटे भाई और मां को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। एक महीने तक मां उसे और उसके छोटे भाई को लेकर शहर में किराए के मकान में रहीं। बाद में मां छाया गुप्ता तीनों को लेकर दिल्ली में रिश्तेदारी में रहने लगीं। इसी बीच पिता ने तलाक का वाद भी अदालत में दायर कर दिया। बकौल अनामिका गुप्ता वह एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। उनका बुधवार को पेपर था। इसलिए मां छाया गुप्ता उसे और भाई को लेकर मंगलवार की शाम लखीमपुर आई थी। वह तीनों घर के पास स्थित अपनी ननिहाल में रात में रुके। सुबह मां घर गईं तो पिता से विवाद हो गया। पिता ने उन्हें घर से भगा दिया। घर के बाहर आने के बाद भी पिता ने अपशब्द कहते हुए मां की पीठ में चाकू मार दिया और भाग गया। इससे मां लहूलुहान होकर गिर पड़ी। चीखपुकार पर आसपास के कई लोग जुट गए। सूचना पर यूपी 100 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल छाया गुप्ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि अनामिका की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें