फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड के खाते से निकल गए 12 हजार रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

निघासन (लखीमपुर खीरी)। कस्बे के लखनऊ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से एक होमगार्ड के खाते से बारह हजार रुपये निकल गए। होमगार्ड को उस समय पता चला जब वह भुगतान लेने के लिए बैंक पहुंचा। खाते में रुपये कम होने पर उसने मैनेजर से बात की। मैनेजर ने बाउचर के अलावा बीडीओ फुटेज भी दिखाया, लेकिन उसमें उसकी तस्वीर न होने और बाउचर में हस्ताक्षर का मिलान न होने पर मैनेजर ने जांच कर भुगतान देने की बात कही। कई दिनों तक मामला टालने पर होमगार्ड ने मामले की शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम ने विभागीय जांच के लिए लिखा है। इसके पहले भी राधेश्याम के खाते से तीन हजार निकल गए थे।
विज्ञापन

निषाद नगर निवासी होमगार्ड रामनाथ निषाद ने बताया कि वह उसका खाता इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में है। उनके खाते में ड्यूटी का पैसा आता है। उसने अपने खाते से एक जून को दस हजार रुपये निकाला था। उसके खाते में 15190 रुपये शेष बचा था। जब उसे दुबारा पैसों की आवश्यकता पड़ी तो वह 13 जून को पैसा निकालने गया। वाउचर भरा तो बताया कि खाते में तीन हजार 90 रुपये ही शेष बचे हैं। जब उसने मामले की जानकारी की तो छह जून को बारह हजार रुपये निकालने का वाउचर दिखाया गया। आरोप है कि वाउचर में उसके हस्ताक्षरों में भी अंतर था। रामनाथ ने बताया कि जिस दिन का वह वाउचर दिखा रहे हैं उस दिन वह एसडीएम के साथ जिला मुख्यालय पर सुबह से ड्यूटी पर था। आरोप है कि बीडीओ फुटेज में देखा गया उसमें रामनाथ की तस्वीर नहीं दिखाई पड़ी। मैनेजर ने मामले की जांच के बाद पैसा लौटाने की बात कही। आरोप है कि एक माह बीतने के बाद जब पैसा नहीं लौटाया गया तो रामनाथ ने एसडीएम अखिलेश यादव से शिकायत की। अखिलेश यादव ने लिखित विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। उधर मैनेजर ने बताया कि पैसा निकालने का मामला संदिग्ध है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें