फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसा चोर को रंगेहांथ पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
भैंसा चोर को रंगेहाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

पीछा कर रहे ग्रामीणों पर आरोपियों ने की फायरिंग
धौरहरा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज, दो हिरासत में
निघासन-धौरहरा। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव संकल्पा में एक व्यक्ति के भैंसा चोरी हो गए। पशु स्वामी ने जब पिकअप में लादकर भाग रहे चोरों का ग्रामीणों के साथ पीछा किया तो चोरों ने फायरिंग भी की। निघासन क्षेत्र के खरवहिया के पास ग्रामीणों ने भैंसा चोर को पिकअप समेत दबोच लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। निघासन पुलिस ने आरोपियों को कोतवाली धौरहरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। धौरहरा पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद कर पांच अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मल्लबेहड़ के मजरा संकल्पा निवासी सुरेश यादव ने बताया कि उसके एक जोड़ी भैंसा बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढे़ तीन बजे चोरी हो गए थे। चोरी की जानकारी होने पर ग्रामीणों संग सुरेश उनकी तलाश में निकला। वह लोग तलाश करते हुए मल्लबेहड़ पहुंचे। मल्लबेहड़ निवासी चंद्रभाल जायसवाल भी चोरों की तलाश में नहर किनारे पहुंचे। आरोप है कि वहां पर चोर भैंसा लेकर ढखेरवा की ओर जा रहे थे। उनको टोकने पर उन लोगों ने फायरिंग कर दी। वह भागकर गांव पहुंचा और घटना की जानकारी दी। ग्रामीण चोरों का पीछा करने लगे। चोर भैंसा लेकर दुलही गांव पहुंचे। वहां पर असलहों से लैस होकर भैंसा ले जाते रामलीला का मंचन कर रहे एक कलाकार ने देखा। उसने माइक में एनाउंस भी किया। वहां के ग्रामीण सर्तक हुए, लेकिन चोरों को पकड़ नहीं सके। चोरों का पीछा करते हुए सुरेश लोनियन पुरवा के पास पहुंचा। चोर भैंसा पिकअप पर लाद रहे थे। उसने चोरों को ललकारा तो वहां पर भी चोरों ने फायरिंग की। सुरेश बाइक मौके पर छोड़कर वहां से भाग आया और मल्लबेहड़ निवासी रवींद्र को फोन किया। ग्रामीणों संग रवींद्र ने चोरों का पीछा किया और क्षेत्र के खरवहिया के पास बदमाशों को पिकअप में लदे भैंसा समेत रंगेहाथ पकड़ लिया। ग्रामीण चोरों को लेकर कोतवाली पहुंचे। मामला धौरहरा कोतवाली का होने के कारण ग्रामीण उसे लेकर वहां गए। सुरेश की तहरीर पर कोतवाली के गांव पठानन पुरवा निवासी मोलहे, तंबौर निवासी सलारूद्दीन, सद्दाम को नामजद करते हुए दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने सलारूद्दीन और सद्दाम को हिरासत में लिया है। इसके पहले कफारा निवासी पप्पू सिंह, मल्लबेहड़ निवासी रामसनेही के भैंसा चोरी हो चुके हैं।
विज्ञापन

00000000000000

किराए पर मकान लेकर करते थे चोरी का धंधा
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए चोर कफारा में किराए का मकान लेकर चोरी का धंधा सीतापुर के तंबौर निवासी सलारूद्दीन और सद्दाम करते थे। इस चोरी में गांव पठानन पुरवा के दो युवक भी उनकी मदद करते थे।
विज्ञापन

वर्जन..........
चोरी की घटना धौरहरा में हुई थी। चोर कोतवाली क्षेत्र में पकड़े गए थे। भैंसा और बरामद गाड़ी संग चोरों को धौरहरा भेजा गया है। इस मामले में धौरहरा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर चोरों का चालान भेजा जा रहा है।
संजय त्यागी, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें