फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने दिल्ली से आया युवक पहुंचा हवालात

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका से मिलने दिल्ली से
विज्ञापन

आया युवक पहुंचा हवालात
- रेप कर अश्लील वीडियो बनाने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
थाना फरधान क्षेत्र की एक महिला ने दिल्ली के एक व्यक्ति पर रेप करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार की रात जब वह प्रेमिका से मिलने शहर पहुंचा तो प्रेमिका ने अपने पति के साथ उसे दबोच लिया और कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रेमी समेत एक अन्य युवक को हिरासत में लिया है। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

थाना फरधान क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि करीब आठ साल पहले वह अपने पति के साथ दिल्ली गई थी। वहीं रहकर उसका पति काम करता था। दिल्ली में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। उसकी अश्लील वीडियो क्लिपभी बनाई। फरवरी 2018 में वह अपने पति के साथ घर लौट आई और शहर की एक कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रहने लगी। आरोप है कि आरोपी युवक शुक्रवार की शाम दिल्ली से उसके कमरे पर आ धमका। इस पर उसने अपने पति की मदद से आरोपी को पकड़ लिया और शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी हिरासत में है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें