फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो मंडी समिति के सामने छोड़ गए थे हत्यारे

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंपो मंडी समिति के सामने छोड़ गए थे हत्यारे
विज्ञापन

चालक गुड्डू की हत्या का मामला: 22 मार्च को लावारिस हालत में खड़ा मिल गया था, अवैध संबंधों को लेकर भी छानबीन कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
हत्यारे, चालक गुड्डू का टेंपो मंडी समिति के सामने लावारिस छोड़ गए थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने लाश मिलने से पहले ही कब्जे में ले लिया था। साफ है कि चालक की हत्या लूट के लिए नहीं की गई होगी। उधर, पुलिस गुड्डू के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है।
फिरोजाबाद के ताड़ो वाली बगिया मोहल्ले का मूल निवासी टेंपो चालक गुड्डू यहां सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मीरा सराय स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में रहता था। वह शहर के फकीरी सराय मोहल्ला निवासी निजाम का टेंपो किराए पर चलाता था। 21 मार्च की रात आठ बजे गुड्डू टेंपो लेकर घर से चला था, जिसके बाद नहीं लौटा। परिवार वालों के तलाश करने पर पता चला कि बुधवार 21 मार्च की रात कुछ लोग रोडवेज से टेंपो किराए पर बुक करके ले गए थे। परिवार वालों ने सिविल लाइंस थाने जाकर तहरीर दी। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम मल्लापुर निवासी एकराम यादव के गन्ने के खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला था। दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चला कि गुड्डू को गला दबाकर मारा गया था। इस पर सिविल लाइंस थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद से पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

22 मार्च की सुबह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंडी समिति के सामने एक लावारिस टेंपो लोगों ने देखा। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने टेंपो मंडी चौकी पर खड़ा करा लिया। छानबीन के दौरान पता चला कि मंडी समिति के सामने लावारिस खड़ा मिला टेंपो गुड्डू का था। इससे पुलिस की तफ्तीश की दिशा बदल गई। अब पुलिस हत्या की वजह तलाश रही है।
विज्ञापन


मोबाइल से खुल सकता है राज
चालक गुड्डू का मोबाइल गायब है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल से घटना का खुलासा हो सकता है। 21 मार्च की रात गुड्डू से मोबाइल पर किसकी बात हुई। उसके संपर्क में ज्यादा कौन रहा। मोबाइल की आखिरी लोकेशन क्या रही? इसका पता लगने पर घटना का खुलासा हो सकता है।
------------------------
हत्या की वजह लूट नहीं कुछ और है। अवैध संबंधों का लेकर भी छानबीन की जा रही है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
- अशोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें