फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 दिन घर पहुंची अपह़त किशोरी

Sun, 29 Nov 2015 12:18 AM IST
पलियाकलां/चंदनचौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदनचैकी क्षेत्र के ग्राम सूरमा से करीब 13 दिन पूर्व दुधवा स्टेशन से अपहृत हुई किशोरी अब परिवार वालों के पास पहुंच गई है। शनिवार को हरियाणा के एक व्यक्ति ने किशोरी को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि वह हरियाणा कैसे पहुंची। पुलिस उससे रविवार को पूछताछ करेगी ।
विज्ञापन

ग्राम सूरमा निवासी 18 वर्षीय किशोरी अपने घर से लखीमपुर जाने के लिए निकली थी। घरवालों के मुताबिक उसके स्टेशन पहुंचने से पहले रास्ते में घात लगाए बैठे हथियारबंद बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया था। काफी खोजबीन के बाद भी कई दिन तक किशोरी का पता नहीं चल सका। पुलिस ने मामले में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। दो दिन पहले किशोरी ने हरियाणा से अपने घर फोन कर परिवार वालों से बात की थी, जिसमें उसने बताया था कि वह हरियाणा में एक सिख व्यक्ति के पास है। शनिवार को हरियाणा का व्यक्ति किशोरी को पुलिस के हवाले करके चला गया। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वह अभी कुछ नहीं बता पा रही है। पुलिस उससे रविवार को पूछताछ करेगी। सीओ पलिया ने बताया कि रविवार को उससे पूछताछ की जाएगी, तभी पता चल सकेगा कि वह हरियाणा कैसे पहुंची।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें