दो लोकवाणी केंद्रों से लैपटॉप
प्रिंटर समेत नकदी चोरी
तहसील और नौरंगाबाद रोड स्थित दुकान के ताले तोड़कर दिया घटना को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
शहर में शुक्रवार की रात चोर दो लोकवाणी केंद्रों के ताले तोड़कर लैपटॉप, प्रिंटर, मानीटर समेत हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह दुकान खोलने पर दुकानदारों को घटना की जानकारी हो सकी, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दुकानों का निरीक्षण किया। दोनों दुकानों पर एक ही गिरोह द्वारा चोरी किए जाने की आशंका जताई जा रही है। दोनों दुकान मालिकों की ओर कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
सदर कोतवाली से पास तहसील के सामने उषा लोकवाणी केंद्र के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों का कीमती सामान चोरी कर ले गए। मोहल्ला बहादुर नगर निवासी दुकान स्वामी कैलाश नाथ पितरिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि एक लैपटॉप, दो प्रिंटर, मानीटर और गोलक में रखी दो हजार की नकदी सहित करीब 70 हजार की चोरी हुई है। दूसरी घटना में नौरंगाबाद रोड पर स्थित एक अखबार के कार्यालय के सामने स्थित जनसेवा केंद्र के ताले तोड़कर चोरों ने दो लैपटॉप, एक प्रिंटर सहित 22 हजार रुपये चोरी लिए। दुकान स्वामी नसीम अंसारी ने बताया कि दुकान की गोलक में 22 हजार रुपये रखे थे, जिसे भी चोर ले गए। दोनों घटनाओं की कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि रात भर शहर में पुलिस द्वारा गश्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुबह तीन से चार बजे के बीच घटनाएं होने का अनुमान है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिनसे कुछ सुराग मिलने की उम्मीजद है।
------
ट्रैक्टर से बैट्री समेत अन्य सामान चोरी
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव की सिकंद्राबाद चौकी क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी फारूख का ट्रैक्टर घर के बाहर ही खड़ा था। शुक्रवार की रात को चोरों ने ट्रैक्टर की बैट्री समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना चौकी पुलिस को दी गई है।