फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्तेभर बाद भी बरामद नहीं हो सकी अगवा की गई छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

निघासन (लखीमपुर खीरी)। पढुआ चौकी क्षेत्र के गांव निवासी एक 12 वर्षीय छात्रा का सुराग एक सप्ताह बाद भी पुलिस लगाने में नाकाम रही है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी युवक के पक्ष के लोगों ने किशोरी के बदले 15 हजार रुपये देने के बाद उसे वापस करने की बात कही है। आरोप है कि पुलिस ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
पढुआ चौकी क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री कक्षा पांच की छात्रा है। उसकी पुत्री को एक विजातीय युवक बीती 16 जुलाई को परिवार वालों की गैर मौजूदगी में घर से बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया था। आरोप है कि पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर कोई कार्रवाई करना तक उचित नहीं समझा। एसपी के आदेश पर पुलिस ने 28 जुलाई को लंगडा पुरवा निवासी जेपी के खिलाफ बहला फुसलाकर अपहरण करने, बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दो दिन पहले आरोपी पक्ष के दो लोगों ने घर आकर कहा कि 15 हजार रुपये दो तो आपकी पुत्री वापस मिल जाएगी, अन्यथा उसे लौटाया नहीं जाएगा। किशोरी के पिता ने मामले की शिकायत पढुआ पुलिस चौकी में की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में भी आरोपियों को पकड़ना तो दूर उनसे पूछताछ भी नहीं की। आरोप है कि नाबालिग होने के बाद भी पुलिस ने पास्कोएक्ट की धारा भी नहीं लगाई है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज विपिन यादव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपी के घर दबिश भी दी गई है, लेकिन आरोपी फरार होने के कारण गिरफ्त में नहीं आ रहा है। शीघ्र ही उसे पकड़कर किशोरी को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें