फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह का झांसा दे, दो साल तक किया शारीरिक शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाह का झांसा दे, दो साल तक किया शारीरिक शोषण
विज्ञापन

धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने अपने प्रेमी पर निकाह का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने यह भी बताया कि गर्भवती होने पर युवक ने नोटरी के जरिए विवाह इकरारनामा कराने के बाद गर्भपात करा दिया। इसके बाद फिर से निकाह करने से मुकर गया। पीड़िता ने यह आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अपने पिता के साथ धौरहरा कोतवाली पहुंची युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसी के मोहल्ले के एक लड़के से उसका प्रेमप्रसंग था। लड़के ने उससे निकाह करने का वादा किया और शारीरिक संबंध बना लिए। जब भी लड़की निकाह की बात कहती तो वह कुछ अच्छी कमाई हो जाए उसके बाद निकाह करने की बात करके उसे चुप करा देता। युवती का आरोप है कि उक्त युवक दो साल तक निकाह का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसी बीच युवती को गर्भ ठहर गया, तो उसने यह बात अपने परिजनों सहित युवक के परिजनों को बताई। 25 अक्तूबर को युवक युवती अपने-अपने परिजनों के साथ लखीमपुर कचहरी पहुंचे। जहां दोनो पक्षों की मौजूदगी में एक -नोटरी अधिवक्ता के समक्ष विवाह अनुबंध (इकरारनामा) हो गया। युवती के मुताबिक निकाह की बात भी तय हो गई और युवक ने धोखे से उसका गर्भपात करा दिया। गर्भपात के बाद युवक निकाह से मुकर गया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया है। यदि आरोप सही हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें