फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ पहले की छेड़छाड़, फिर घर वालों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/निघासन खीरी।
विज्ञापन

दबंगों ने पहले तो शौच को खेत पर गई किशोरी को बुरी नियत से जबरन खींचकर ले जाने की कोशिश की। शोर-शराबे पर उससे छेड़छाड़ की। इसके बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने जा रहे किशोरी के परिवार वालों को रास्ते में घेर जमकर पीटा। इसमें चार लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक 15 वर्षीय किशोरी अपनी चाची के साथ शनिवार को सुबह शौच के लिए खेत में गई थी। वहीं दुर्जनपुरवा गांव के दो युवकों ने किशोरी को पकड़ लिया और उसे गन्ने के खेत में खींचकर ले जाने की कोशिश करने लगे। चाची ने शोरशराबा कर किशोरी को छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनसे भी अभद्रता की। शोर मच जाने पर आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग गए। किशोरी और उसकी चाची ने घर आकर पूरी बात बताई। इस पर परिवार के लोग किशोरी को लेकर थाने जाने लगे। रास्ते में आरोपियों ने किशोरी के घर वालों की पिटाई शुरू कर दी और धारदार हथियारों से प्रहार किया, जिससे दीपक, रामकेश, राम चरन और जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आरोपी पक्ष भी चोटिल हुआ है। चारों घायलों को निघासन सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं मामले की सूचना पर पुलिस ने चारों घायलों को पांच घंटे बैठाने के बाद मेडिकल कराया। रामकेश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने किशोरी की ओर से अरुण, सरवन, सुरेंद्र के खिलाफ औैर दूसरे पक्ष की ओर से किशोरी के परिवार के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें