फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने रौंदा वकील, कटी टांग

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
पुलिस थाना ऊना के तहत पुराना बस अड्डे के समीप एक ट्रक ने राहगीर को रौंद दिया। हादसा इतना भयंकर था कि बुजुर्ग वकील की एक टांग कट गई है। उन्हें फौरन उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पेशे से अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार बाली (71) निवासी बसदेहड़ा शनिवार सुबह ऊना स्थित मिनी सचिवालय से बाहर निकलकर अपने ऑफिस जा रहे थे। इसी दौरान रामपुर की ओर से एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उनकी एक टांग अलग हो गई। हादसे में घायल बुजुर्ग को तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां से गंभीर अवस्था में उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इससे मुख्य चौक पर कुछ देर के लिए लंबा जाम लग गया। उधर, एसपी ऊना संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें