फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा नदी में मूर्ति प्रवाहित करने गए आठ लोग डूबे

विज्ञापन
घाघरा नदी में मूर्ति प्रवाहित करने गए आठ लोग डूबे - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
निघासन।
विज्ञापन

घाघरा नदी में मूर्ति प्रवाहित करने गए गांव तेलियार के करीब आठ लोग डूब गए। उसमें सात को सुरक्षित निकाल लिया गया। एक युवक का शव दूसरे दिन घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नदी के किनारे पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने का दबाव परिवार वालों पर बनाया, लेकिन परिवार वाले नहीं माने और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
तेलियार गांव के बाशिंदे शनिवार शाम को दुर्गा मां की प्रतिमा ट्रैक्टर-ट्रॉली में लेकर ढोल नगाड़े के साथ बोकरिहा गांव के पास स्थित घाघरा नदी पर गए। बरसात के कारण इन दिनों घाघरा नदी उफान पर है। ट्रैक्टर आदि नदी के किनारे खड़ी करके दुर्गा मां की प्रतिमा को उतारा। उसके बाद गांव के ही जेपी, अमर सिंह, लल्लू चौहान, अनुपम, मुन्ना, लेखराम और बालकराम का 22 वर्षीय पुत्र पिंटू मूर्ति को लेकर नदी में उतर गए। पानी कम होने के कारण वह अधिक गहरे पानी में चले गए। पानी का बहाव तेज होने के कारण आठों लोग उसमें डूबने लगे। उन लोगों को डूबता हुआ देखकर नदी किनारे खड़े ग्रामीण नदी में कूद पड़े। किसी तरह से उन लोगों ने सात लोगों को बाहर निकाला। जब सभी लोग बाहर निकले और नदी किनारे रखे कपड़ों को पहनने लगे। तो उसमें एक जोड़ी कपड़ा वहीं पर पड़ा रह गया। ग्रामीणों को शंका हुई कि पिंटू नदी से बाहर नहीं निकाला गया है। ग्रामीण एक बार फिर नदी में घुसे, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। रात होने के कारण सभी लोग वापस अपने घरों को लौट आए। रविवार सुबह गोताखोरों की मदद से पिंटू को फिर ढूंढा गया। करीब आठ बजे घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर पिंटू का शव नदी किनारे उतराता पाया गया। पिंटू की मौत की सूचना घर पहुंचने पर वहां कोहराम मच गया। घरवालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाब में डूबकर किशोर की मौत
मैगलगंज।
थाना क्षेत्र के इटारा गांव में तालाब की ओर खेलने गए एक 13 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार और गांव में कोहराम है।
इटारा गांव निवासी राममिलन का पुत्र सत्यम (13) रविवार दोपहर करीब ढाई बजे गांव के ही कुछ बच्चों के साथ खेलने निकला था। खेलने के दौरान सत्यम गांव के बाहर स्थित एक तालाब की ओर चला गया, जहां अचानक उसकी तबियत खराब हो गई और वह तालाब में गिर गया। यह देख अन्य बच्चों ने चीख-पुकार मचाई, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। जब तक लोग मौके पर जुटे, तब तक उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया है। परिवार वालों ने बताया कि किशोर मिर्गी से पीड़ित था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें