फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नदी में डूबकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां। शारदा नदी में मंगलवार को तरबूज लेने गए एक किशोर की पानी में डूबकर मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और अन्य तैराकों ने बुधवार को किशोर का शव तलाश कर बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव अतरिया निवासी मुसब्बर का पुत्र दिलजार(16) अपने कुछ साथियों के साथ मंगलवार की देर शाम शारदा नदी में उगाए जाने वाले तरबूज लेने आया था। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया। साथियों ने दिलजार के डूब जाने की सूचना उसके घर वालों को दी। इससे घर में चीख पुकार मच गई। परिवारवाले ग्रामीणों और तैराकों के साथ मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बुधवार को तैराकों ने उसका शव दोपहर लगभग एक बजे के आसपास नदी में लगभग चार किलोमीटर दूर बरामद किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिवार वालों ने पहले पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, लेकिन पुलिस के समझाने पर वह राजी हो गए। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईस्कूल में प्रथम आया था दिलजार
परिजनों ने बताया कि दिलजार हाईस्कूल का छात्र था। हाल ही में घोषित हुए यूपी बोर्ड के रिजल्ट में उसने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। असमय काल के गाल में समाए दिलजार के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें