पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व की दुधवा रेंज के कोर जोन की चांदपारा बीट में वन्यजीवों का शिकार करने के साथ ही वनक्षेत्र में आग लगाने के आरोप में दो लोगों को वन विभाग की टीम ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों का वन अधिनियम के तहत चालान कर दिया।
दुधवा टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर महावीर कौजलगि ने बताया कि दुधवा रेंज के कोर जोन में स्थित चांदपारा बीट कक्ष संख्या तीन में वनकर्मचारियों ने वन क्षेत्र में आग लगाने एवं मछलियों का शिकार करते समय गौरीफंटा के पश्चिमी छेदिया निवासी दुमले राना पुत्र वेदराम और कैलाली नेपाल के जुगेड़ा थाना निवासी चैतू राना पुत्र चंदर राना को पकड़ा है, जिनको वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में केस काटकर चालान कर दिया गया है।