फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा नहर में अज्ञात वृद्ध ने लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धौराहरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरापुरवा के पास शारदा नहर में सोमवार दोपहर एक अज्ञात वृद्ध ने छलांग लगा दी। जिसे देख ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे नहर से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। वृद्ध को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर एक अज्ञात बुजुर्ग ने खैरापुरवा के पास शारदा नहर में छलांग लगा दी। वहीं बैठे कुछ लोगों ने डूबते बुजुर्ग को नहर से निकालकर पुलिस को सूचित किया। सूचना पर कांस्टेबल मोहम्मद अली और वीरेंद्र यादव गांव के एक सदस्य कन्हई लाल के साथ वृद्ध को जिला चिकित्सालय ले गए जहां डाक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के जरिए मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें