फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वाले सोते रहे चोर बटोर ले गए डेढ़ लाख का माल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

घर वाले सोते रहे चोर बटोर ले गए माल
थाना नीमगांव के गांव मदारपुर में हुई वारदात

अमर उजाला ब्यूरो
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव मदारपुर के एक घर में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। परिवार के लोग छत पर सोते रहे और चोर घर से 11 हजार रुपये, जेवर समेत करीब डेढ़ लाख का सामान बटोर ले गए।
गांव मदारपुर निवासी राजेंद्र कुमार यादव के बताया कि बृहस्पतिवार की रात बिजली नहीं थीं। अधिक गर्मी के कारण वह परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। दो पुत्रियां घर के बाहर मेन दरवाजे के पास लेटी हुईं थीं। रात में किसी समय चोर घर में घुस आए। कमरों का ताला तोड़ दिया। बक्सों और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 11 हजार रुपये, एक सोने का हार, दो जोड़ी पायल, एक सोने का पैंडिल, एक चांदी की करधनी समेत करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि एक चोर को घर से बाहर निकलते उनकी पुत्रियों ने देख लिया। जब तक वह शोर मचाती और वह लोग कुछ सम पाते, इससे पहले चोर भाग निकले। उन्होंने सुबह घटना की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार उठा ले गए तीन बकरा

बेलरायां। सिंगाही थाना क्षेत्र के ग्राम बाजार पुरवा निवासी खातूना ने बताया कि शुक्रवार को उनका 10 वर्षीय पुत्र आमिर लालापुर रेलवे लाइन किनारे बकरियां चरा रहा था। दोपहर में दो बाइक पर सवार होकर निकले पांच युवक तीन बकरे और एक बकरी उठा ले गए। पीड़िता ने सिंगाही पुलिस को आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी। लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें