विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी
कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने निकाला शव
45 दिन पहले हुई थी शादी, पति समेत पांच पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव के गांव रायपुर बुजुर्ग निवासी शिवकुमार की पत्नी 21 वर्षीय रेशू ने शुक्रवार की सुबह कमरा भीतर से बंद कर लिया और फांसी लगाकर देन दे दी। घटना के समय परिवार का कोई सदस्य घर पर नहीं था। मायके वालों का कहना है कि दहेज प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर रेशू ने फांसी लगाई।
गांव रायपुर बुजुर्ग निवासी उमेश ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उसके माता-पिता वैवाहिक समारोह में शामिल होने चले गए। सुबह करीब सात बजे वह खेत की ओर चले आए। इसी बीच पत्नी रेशू ने कमरा भीतर से बंद कर लिया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह दोपहर खेत से वापस आए तो रेशू नहीं दिखाई पड़ी। आवाज लगाने पर भी जब वह नहीं बोली तो दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। खिड़की खोलकर देखा तो वह कुंडे से लटक रहा था। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। उधर थाना हैदराबाद के गांव बेलबूढ़ी निवासी मृतका के भाई मुन्नालाल ने बताया कि उसकी बहन की शादी करीब 45 दिन पहले शिवकुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग टीवी, वासिंग मशीन और 25 हजार रुपये की मांग करने लगे। उन्होंने मांग पूरी कर पाने में असमर्थता जताई तो आरोप है कि बहन को ससुरालीजन मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। इससे क्षुब्ध होकर उसकी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सीओ मितौली नेल प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। मायके वालों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने भाई की तहरीर पर पति, उसके भाई अनिल राहुल, ससुर रामनरेश और सास जगदेई के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।